|
विस चुनाव में बसपा से ग बंधन नहीं : राजनाथ |
|
राज्यसभा सांसद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में बसपा से ग बंधन को सिरे से नकार दिया। उनका कहना
था कि सपा के राज में उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। मेर जाते हुए भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत के कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात देखकर कहा जा सकता है कि यहां सरकार नाम की चीज नहीं है। मुलायम सरकार कांग्रेस और वामदलों के समर्थन से चलती रही है। लेकिन जब विधानसभा का कार्यकाल अंतिम समय में है, तब कांग्रेस ने समर्थन वापसी की घोषणा की है। यह प्रदेश की जनता के साथ बड़ा छलावा है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत साफ होती तो पहले ही राष्ट्रपति शासन लग गया होता। भाजपा पहले ही कहती रही है कि मुलायम सरकार रही तो प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव क िन है। राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपा ी के नेतृत्व में पहले ही राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने किसानों को खाद व बिजली न मिलने पर भी चिंता जताई। गन्ना मूल्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि चीनी के मूल्य के आधार पर गन्ने की कीमत 150 से 175 रुपये मिलनी चाहिये। बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए राजनाथ ने कहा कि देश में महंगाई तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ ग बंधन के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि बसपा से तालमेल का सवाल ही नहीं उ ता। रालोद पर उन्होंने कहा कि अजित सिंह के संबंध में अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता ही फैसला करे। हां, जनता दल से भाजपा का तालमेल रहेगा। |