मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

ममता का प्रदर्शनः डीएम कार्यालय के समक्ष तृणमूल का प्रदर्शन E-mail
mamta सिंगुर से धारा 144 हटाये जाने, किशोरी तापसी मल्लिक के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने तथा किसानों की जबरन दखल की गयी कृषि जमीन वापस करने की मांग को लेकर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने जिलाधिकारी विनोद कुमार के कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया। सुबह साढ़े 11 बजे के करीब जिला तृणमूल कांग्रेस के नेता तपन दासगुप्ता के नेतृत्व में सिंगुर के सैकड़ों किसान तथा उनके परिवार के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक असीत पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की लेकिन उसे देख प्रदर्शनकारियों ने और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान आंदोलनकारियों तथा पुलिस के बीच थोड़ी झड़प भी हुई। तकरीबन एक घंटे तक चले धरना व प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कानून तोड़ने के अपराध में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद यहां से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। श्री दासगुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार सिंगुर में धारा 144 लगाकर वहां के किसानों से जोर जबर्दस्ती जमीन लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला पुलिस की निष्क्रियता के कारण अब तक तापसी मल्लिक के हत्यारों को नहीं पकड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि जिले में जहां भी राज्य सरकार कृषि भूमि अधिग्रहण करके उद्योग लगाने की कोशिश करेगी, वहीं हमलोग इसके विरोध में आंदोलन करेंगे।
 
< िपछला   अगला >