|
पू्र्व भाजपा के सांसदजी सिद्धू दोआबा के अकालियों की पसंद बने |
|
जालंधर। बेशक भारतीय जनता पार्टी में कई दिग्गज काबिज हैं, लेकिन इस समय अकालियों के जुबान पर केवल प्रसिद्ध क्रिकेटर व भाजपा के पूर्व सांसद
नवजोत सिंह सिद्धू का ही नाम है। विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को शिअद एक बै क हुई। इसमें दोआबा क्षेत्र के दिग्गजों ने अपनी रैलियों में भाजपा से केवल सिद्धू का ही नाम पेश किया। सभी नेताओं का कहना था कि अकाली दल में से जो भी आये चलेगा, लेकिन भाजपा से सिद्धू ही उनकी रैली में आना चाहिए। देर रात हुई शिरोमणि अकाली दल बादल की बै क के दौरान पार्टी सुप्रीमो के समक्ष ही दो जिलों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रैलियों में भाजपा से नवजोत सिंह सिद्धू को लाने की पेशकश की। दो जिलों के दस शिअद प्रत्याशियों के साथ हुई बै क के दौरान फैसला किया गया कि जालंधर में होने वाली चुनावी रैलियों में सिद्धू कमान संभालने के लिये मैदान में उतरेंगे। तीन फरवरी को हलका करतारपुर तथा आदमपुर में होने वाली रैलियों के दौरान पार्टी सुप्रीमो गांव बल्ला तथा गुरुद्वारा जोड़े में जीत के लिये अरदास करने पहुंचेंगे। source : Dainik Jagran |