मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

सर्वमान्य नेता

advani

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदजी (गुरुजी) कोर्ट में पेश नहीं हुए सीने में दर्द की शिकायत E-mail
Shibu Sorenजामताड़ा के प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार की अदालत में मंगलवार को चीरूडीह कांड की सुनवाई

सुनवाई को लेकर मामले के प्रमुख अभियुक्त सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को छोड़कर अन्य सभी अभियुक्त सशरीर अदालत में उपस्थित हुए। गुरुजी को सीने में दर्द होने के कारण डाक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक शिबू सारेन को रिम्स लाने की कवायद की जा रही है।
   दुमका जेल में बंद गुरुजी को जामताड़ा कोर्ट में पेशी के लिए लाने गए नाला पुलिस इंस्पेक्टर एवं बिन्दापाथर थाना प्रभारी शिव शंकर तिवारी ने उनकी अवस्था को लेकर कोर्ट में एक मेडिकल प्रमाणपत्र समर्पित किया। शेष अभियुक्तों की अदालत में उपस्थिति के पश्चात्ं न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 3 फरवरी मुकर्रर की। इधर 12 जनवरी को जामताड़ा मंडल कारा के अधीक्षक उदय कुमार कुशवाहा द्वारा अदालत की अवमानना के बिंदु पर दाखिल स्पष्टीकरण को न्यायालय द्वारा स्वीकृत कर लिया गया। इससे पूर्व जामताड़ा कोर्ट में शिबू सोरेन की पेशी को लेकर मंगलवार की सुबह कोर्ट परिसर के आसपास एवं मुख्य सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैनाती होने लगी। संबंधित कोर्ट के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी, लेकिन पुलिस के दुमका से खाली हाथ लौटने के साथ ही वहां से पुलिस को हटा लिया गया। अदालती प्रक्रिया में शिबू सोरेन के अधिवक्ता अरूण कुमार बोस एवं वीएन मांजी ने उनकी बीमारी को लेकर अदालत से लंबा समय देने का अनुरोध किया। इस पर लोक अभियोजक एके महतो ने सवाल दागते हुए कहा कि कितना लंबा समय। बाद में सुनवायी 3 फरवरी मुकर्रर की गयी।

sourec :- Dainik Jagran

 
< िपछला   अगला >