मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
बिहार के सांसदजी विकास में लगा रहे अडंगे ,बिफरे नीतीश E-mail
Cm Bihar पटना। केंद्र में राष्ट्रीय जनता दल के मंत्रियों पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि आरजेडी के केंद्रीय मंत्री बिहार बिहार का विकास नहीं होने दे रहे। जनता दरबार के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएचडीपी फेज-3 के मामले में बिहार के साथ जो भेदभाव हो रहा है। वह इस मामले में चुप नहीं बै ेंगे और इस बारे में प्रधानमंत्री तक बात की जायेगी। राज्य उच्च पथ के मामले में केंद्रीय एजेंसी के रवैये से बिहार को जबर्दस्त नुकसान होने के आसार हैं।
   मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएचडीपी फेज -3 के तहत बिहार में राष्ट्रीय उच्च पथ की 890 किमी सड़कों की फोरलेनिंग किया जाना था। बिहार में बनने वाली इन सड़कों का डीपीआर तक तैयार है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर हुई बै क के बाद इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर करने को कैबिनेट नोट भेजा जाना था पर इस मामले को लटका दिया गया है। यह आंख में धूल झोंकने जैसी बात है। बिहार से केंद्र में आरजेडी के मंत्री लगातार विकास की बात चिल्लाते रहते हैं। इस मसले पर चुप क्यों हो गये हैं। एनएचडीपी फेज-3 का मामला फिर से खटाई में डाल दिया गया है। बिहार के प्रति हो रहे इस अन्याय के प्रति सारे आरजेडी के मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। वह सड़क क्यों नहीं बनवा रहे हैं?
   मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस अन्याय के प्रति चुप नहीं बै ने वाले। प्रधानमंत्री तक से मिलकर इस समस्या को उ ायेंगे। उन्होंने कहा कि यही हाल 'स्टेट हाई वे ' को लेकर है। सम विकास योजना के तहत उपलब्ध होने वाली राशि से राज्य उच्च पथों के तहत आने वालीं 2000 सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाना है। स्थिति यह है कि केंद्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी व इरकान ने बहुत से सड़कों को ले अभी टेंडर तक को फाइनल नहीं किया है। इस रवैये से बिहार को योजना से मिलने वाले चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो जायेगा। योजना की अवधि समाप्त होने के बाद मामला समाप्त हो जायेगा। तय कार्यक्रम के हिसाब से राज्य उच्च पथ का निर्माण दिसंबर से शुरू कराया जाना था पर अभी तक यह मामला अटका पड़ा है।
   आरजेडी के केंद्रीय मंत्रियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें किसने अधिकार दे दिया कि लगातार बिहार सरकार के कामकाज में मीनमेख निकालते रहें। रेलवे में तो काफी धांधली हो रही है पर हम कहां कुछ बोल रहे हैं। लगातार केंद्रीय मंत्री कह रहे हैं कि बिहार को वह पैसा दिलवा रहे हैं। यह बयान भी लोगों को मूर्ख बनाने वाला है। अर्थव्यवस्था में उछाल है तो योजना की राशि बढ़ रही है। यह तो हिस्से का मामला है।
 
< िपछला   अगला >