मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बाल कुपोषण अभियान के लिये चेतावनी भरा पत्र E-mail
PM indian प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेतावनी दी है कि भारत में बच्चों के कुपोषण की दर दुनिया में सबसे अधिक हो गई है.

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजे एक पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार के लिए एक व्यापक कार्यक्रम चलाए जाने की ज़रूरत है.

अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस कार्यक्रम का 'क्रियान्वयन बेहद ख़राब तरीके' से किया जा रहा है.

 इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि इस कार्यक्रम से छह साल से कम उम्र के बच्चों के पोषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की एकीकृत बाल विकास सेवा योजना कुपोषण के स्तर को कम करने में विफल रही है.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा,'' इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि इस कार्यक्रम से छह साल से कम उम्र के बच्चों के पोषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.''

उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ छह साल से कम उम्र के कुपोषित बच्चों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है.

उनका कहना था,'' ये चौंकानवाले आँकड़े हैं और इस स्थिति से निबटने के लिए तत्काल कार्रवाई किए जाने की ज़रूरत है.''

ग़ौरतलब है कि इस योजना के तहत पाँच करोड़ बच्चे आते हैं.

गंभीर स्थिति

संयुक्त राष्ट्र बालकोष यानि यूनिसेफ़ ने मई में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कुपोषण के शिकार सबसे अधिक बच्चे दक्षिण एशिया में रहते हैं और इनकी सबसे बड़ी संख्या भारत में है.

boy with without food
भारत में कुपोषण के शिकार बच्चों की बड़ी संख्या है

यूनिसेफ़ की रिपोर्ट कहती है कि पांच साल से कम के 25 प्रतिशत बच्चों के पास खाने को पर्याप्त भोजन नहीं है और दुखद तथ्य ये है कि ऐसे बच्चों में से 50 प्रतिशत बच्चे सिर्फ़ तीन देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहते है.

यूनिसेफ़ की रिपोर्ट में भारत और चीन की तुलना की गई थी. इसमें कहा गया था कि बच्चों को पर्याप्त भोजन मुहैया कराने की दिशा में पिछले 15 वर्षों में चीन में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है जबकि भारत का प्रदर्शन अत्यंत ख़राब रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार भारत में पांच साल से कम के आधे से अधिक बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है.

 

Pic and News BBc Hindi

 
< िपछला   अगला >