मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसदजी ने मोदी को खारीखोटी सुनाई E-mail

 पशिचम बंगाल से कांग्रेस के सांसद एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार पर असहयोग का आरोप लगाते हुए दासमुंशी मोदी पर बरसे

कि संप्रग सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में गुजरात सरकार की रफ्तार काफी धीमी है।
   मुंशी ने बताया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सर्व शिक्षा अभियान तथा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित आरोप नहीं है। कई अन्य राज्यों की सरकारें भी केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में ढिलाई बरत रही हैं।
   भाजपा सांसद और गुजरात सरकार के इन आरोपों का खंडन करते हुए कि केंद्र गुजरात के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है, दासमुंशी ने कहा कि केंद्र ने हमेशा ही गुजरात को सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने, भूकंप पीडि़तों के पुनर्वास और बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री आदि पहुंचाने के मामले में मदद दी है।
   उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गुजरात को बाढ़ पीडि़तों की सहायता हेतु 500 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया है तथा इसके साथ ही सूरत और अन्य स्थानों में स्थित प्रभावित कपड़ा इकाईयों को पैकेज देने की घोषणा की है।
   केंद्र ने केवल इतना ही नहीं किया है बल्कि सूरत में बाढ़ पीडि़तों के लिए नए घरों के निर्माण हेतु योजनाओं को मंजूरी भी दी है। मुंशी ने कहा कि केंद्र सरकार को ये शिकायतें भी मिली हैं कि गुजरात राज्य के पंचमहल जिले में रोजगार गारंटी योजना के लिए दिए गए धन का गलत इस्तेमाल किया गया है।

samachar source :- Daink Jagran Gujrat

 
< िपछला   अगला >