मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
रा्ज्य के राज्यसभा सांसदजी एंव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असम के दौरे पर E-mail
indian pmप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को असम का दौरा कर रहे हैं.  अपने असम दौरे से पहले
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को असम का दौरा कर रहे हैं. अपने असम दौरे से पहले मनमोहन सिंह ने कहा कि हिंसा का रास्ता अपनानेवालों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

मनमोहन सिंह फिलीपींस में दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संग न यानी आसियान की बै क में हिस्सा लेने के बाद सोमवार को सीधे कोलकाता पहुँचे.

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि हिंसा छोड़नेवाले किसी भी संग न से बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं.

उनका कहना था कि यह काफ़ी दुखद है कि हाल में हुई हिंसा में इतने नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था.

 यह दुखद है कि हाल में हुई हिंसा में इतने नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था. हिंसा का रास्ता अपनानेवालों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

 

प्रधानमंत्री हिंदीभाषियों के ख़िलाफ़ हिंसा से प्रभावित असम के तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ इलाक़ों का दौरा करेंगे.

ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों की हिंसा में 70 लोगों को मार दिया गया था जिसमें अधिकतर हिंदीभाषी थे जो वहाँ मजदूरी करते थे.

अधिकारियों ने इस हिंसा के लिए यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ असम यानी अल्फ़ा के विद्रोहियों को ज़िम्मेदार हराया है.

सैन्य अभियान

पत्रकार सलमान रावी के अनुसार असम में सुरक्षाबलों ने अल्फ़ा विद्रोहियों के ख़िलाफ़ एक बड़ा अभियान शुरू किया है जिसमें हज़ारों सैनिक भाग ले रहे हैं.

असम में विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान चलाया जा रहा है

सैन्य अधिकारियों का कहना है कि लगभग 20 हज़ार सैनिक और सुरक्षा बलों के जवाब इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं और इस अभियान के तहत अनेक जंगलों और पहाड़ी इलाक़ों में कार्रवाई की जा रही है जिनमें अरुणाचल प्रदेश से लगने वाला इलाक़ा भी शामिल है.

असम में इस हिंसा को लगभग एक दशक में सबसे भीषण कहा जा रहा है और इसमें जो लोग अल्फ़ा विद्रोहियों का निशाना बने उनमें से ज़्यादातर ईंट के भट्टों में काम करते थे.

इस हिंसा के बाद असम में रहने वाले हज़ारों हिंदी भाषी वहाँ से भाग रहे हैं.

असम में रहने वाले हिंदी भाषी लोगों के शिविरों का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी दौरा किया था.

दोनों नेताओं ने लोगों को विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था.

असम के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अल्फ़ा विद्रोही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर हिंसा में तेज़ी ला सकते हैं.

इसके अलावा फ़रवरी में असम में राष्ट्रीय खेलों का भी आयोजन किया जाना है.

 

SAmachar :- BBC hindi Pic:- Google

 
< िपछला   अगला >