मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसद पवन बंसल क्रास वोटिंग से इनकार कर रहे हैं। मगर परोक्ष रूप से यही स्वीकार कर चुके हैं E-mail
 चंडीगढ़ नगर निगम महापौर चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के भीतर से हुई क्रास वोटिंग के कारण

कांग्रेस प्रत्याशी अनु चतरथ की हार की समीक्षा हो रही है।  निगम में सबसे बड़े दल के बावजूद क्या कारण था कि कांग्रेस प्रत्याशी अनु चतरथ एक वोट से महापौर का चुनाव हार गई। इस पर पार्टी में मंथन हो रहा है। प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बी बी बहल एवं सांसद पवन बंसल क्रास वोटिंग से इनकार कर रहे हैं। मगर परोक्ष रूप से यही स्वीकार कर चुके हैं कि पार्टी में काली भेड़ों के कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस के 13 व मनोनीत पार्षदों के 6 मत मिलाकर 19 की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी को 16 व विपक्ष को 17 मत मिले। खोजबीन शुरू करने पर जहां तीन पार्षदों की क्रास वोटिंग सामने आयी है, वहीं क्रास वोटिंग करने वालों की पहचान भी कर ली गई है। पार्टी इन काली भेड़ों के विरुद्ध कार्रवाई की सोच रही है। 

 महापौर चुनाव से दो दिन पहले चंडीगढ़ में सुख बीर बादल की को ी पर बनी क्रास वोटिंग की योजना में शामिल, कांग्रेस पार्षदों की पहचान हो गई है। इन्हीं के कारण महापौर चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि दो पार्षदों वाले अकाली दल की पार्षद महापौर बन गई है। इस खेल में बहल-बंसल गुटों ने पुराना खेल खेल दिया। जिस कारण अनु चतरथ के हाथ से महापौर का पद छिन गया। सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के टिकट बंसल-बहल ने काट दिये थे, वे अंतिम क्षणों में विनोद शर्मा के प्रभाव से टिकट लेकर चुनाव जीत आये। महापौर के चुनाव में पवन बंसल की पी लगाने की तमन्ना से वे जहां क्रास वोटिंग में शामिल रहे वहीं बहल गुट भी अपने लोगों को तटस्थ रखने में नाकामयाब रहा।

 
< िपछला   अगला >