मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

सर्वमान्य नेता

advani

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
पू्र्व सांसदजी सिद्धू का आत्मसमर्पण, जेल भेजे गए E-mail
Navjot Singh Sidhu भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़
की एक निचली अदालत ने पटियाला जेल भेजने के निर्देश दिए हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू इस अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुँचे थे.

उन पर 18 साल पहले एक व्यक्ति की ग़ैर इरादतन हत्या का आरोप था और इसके लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें तीन साल की सज़ा सुनाई थी.

भाजपा नेता सिद्धू ने इस सज़ा के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है और इस याचिका पर सुनवाई अभी नहीं हुई है.

इसके अलावा उन्होंने एक और याचिका दायर करके सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि अमृतसर से दोबारा चुनाव लड़ने तक उनकी सज़ा को स्थगित रखा जाए.

उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे और हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था.

आत्मसमर्पण

हाईकोर्ट ने छह दिसंबर को इस मामले में सज़ा सुनाई थी और कहा था कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया जा रहा है.

 मैने अपने आपको अदालत के हवाले कर दिया था और आँसू बहाना मेरी फ़ितरत में नहीं है
नवजोत सिंह सिद्धू

 

इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में गुरुवार को आत्मसमर्पण करने का आवेदन दिया था.

लेकिन जब वे गुरुवार को हाईकोर्ट पहुँचे तो अदालत ने उन्हें ज़िला न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने के निर्देश दिए.

ज़िला न्यायिक दंडाधिकारी वाइएस रा ौर ने उन्हें पटियाला केंद्रीय जेल में भेजने के निर्देश दिए हैं.

इस फ़ैसले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "मैने अपने आपको अदालत के हवाले कर दिया था और आँसू बहाना मेरी फ़ितरत में नहीं है."

ग़ैरइरादतन हत्या का ये मामला 1988 का है. सिद्धू पर आरोप था कि उन्होंने गुरनाम नाम के एक व्यक्ति की पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

निचली अदालत ने सिद्धू को इस मामले में पहले बरी कर दिया था लेकिन 1999 में हाईकोर्ट में इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की गई.

इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू को इस मामले में दोषी हरा दिया.

 

Source :- BBC-Hindi with PIC

 
 
< िपछला   अगला >