मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसद अमर सिंह ने नि ारी पीड़ितों को ने प्लाट बांटे एव सोनिया गाँधी पर निशाना साधा E-mail

   नि ारी कंकाल कांड के पीड़ित परिजनों को सोमवार कोनि ारी कंकाल कांड के पीड़ित परिजनों को सोमवार को

को 26 वर्ग मीटर के प्लाट आवंटित कर दिये गए। उन्हें आवंटन पत्र देने के लिए सपा महासचिव अमर सिंह स्वयं आए थे। ये वही सत्रह पीड़ित परिजन हैं जो अपने बच्चों के गुम होने का दावा कर रहे हैं। को ी से मिले कंकाल किन बच्चों के हैं यह फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। इसलिए प्लाट में शर्त भी लगाई गई है कि डीएनए टेस्ट के बाद उसे वापस भी लिया जा सकता है।  Amar singh with nithari victim
   प्लाटों का आवंटन पत्र देने आए सपा महासचिव अमर सिंह ने कहा, एक जनहित याचिका के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच से इनकार किए जाने के बावजूद प्रदेश मुखिया ने दोषियों को सामने लाने के लिए सीबीआई जांच की घोषणा की। इस मामले में प्रदेश सरकार ने दो दिन पहले ही केंद्र सरकार के समक्ष अनुरोध पत्र भेजकर प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के लिए कहा है। ऐसे में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी का यह कहना सरासर गलत है कि प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के दबाव में सीबीआई जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ध्यान आंध्र प्रदेश, हरियाणा,दिल्ली व मुंबई में क्यों नहीं गया। जबकि आंध्र में भी नौ कंकाल बरामद हुए हैं, वहां क्यों नहीं सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सांसद जया प्रदा को आंध्र प्रदेश भेजेगी ताकि पीड़ितों की दरकार पर गौर किया जाए। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि इसमें कुछ राजनैतिक दलों के नेताओं व ब्यूरोक्रेटस का नाम भी आ रहा है। यदि वाकई वह दोषी हैं तो वह भी कानून के शिकंजे में आने से नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार लाशाें पर राजनीति नहीं करती है। जबकि अन्य विरोधी पार्टियों शुरू से ही प्रदेश सरकार के खिलाफ मौका तलाशने में जुटी हैं। हालांकि अन्य राजनैतिक दलों के कार्यकाल में भी घटनाएं हुई, किंतु कभी भी सपा ने इस तरह से राजनीति नहीं की और हमेशा पीड़ितों की मदद का प्रयास किया है। भविष्य में भी सपा इसी कार्य पर ध्यान देगी।
   श्री सिंह ने कहा कि अब गुमशुदगी को खतरनाक अपराध मानते हुए प्रदेश पुलिस गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने नि ारी से बच्चे गायब होने की घटना का खुलासा करने के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों की पी थपथपाई। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय अधिकारी इस मामले का खुलासा नहीं करते तो न जाने कितने और मासूमों की बलि चढ़ती। उन्होंने इस प्रकरण में अब तक दोषी मानते हुए पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को पीड़ितों के साथ इंसाफ करने की पहल बताया। इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शासन ने पहले ही कड़ी कार्रवाई कर मिसाल पेश की है।
   इस बीच फोरेंसिक जांच टीम तीन दिन की पड़ताल के बाद लौट गई। टीम अपने साथ खूनी को ी से मिले कंकाल, उल्टी, खून, वीर्य के साथ फर्श पर पड़े बाल और मोहिंदर की गाड़ी से नमूने लेकर आगरा गई है। नि ारी में अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। यात्रियों के आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया गया है। पीएसी हटा ली गयी है।
   ंपीड़ितों की व्यथा जानने के लिए उप्र के एडीशनल एडवोकेट जनरल अदिश अग्रवाल व माफिया डॉन अबू सलेम के दल राष्ट्रवादी समाजवादी पार्टी के महासचिव अशोक सरोगी भी नि ारी पहुंचे और लोगों से जानकारी हासिल की। उधर नि ारी में सोमवार को भी अपनों को तलाशने के लिए विभिन्न राज्यों से आने वालों का तांता लगा रहा। उन लोगों की शिकायत दर्ज करने के लिए बनाए गए सेल में दर्ज प्राथमिकी में लापता लोगों की संख्या बढ़कर 400 से पार पहुंच गई है।
 
< िपछला   अगला >