मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

लोकसभा सांसद और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने उल्फा पर सख्त कारावाही की हिमाकत कि E-mail

 अपनी इस यात्रा के बाद उन्होंने बीबीसी हिंदी सेवा के राजेश जोशी से एक विशेष बातचीत की.

अल्फ़ा के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होः लालू
लालू यादव ने हिंसा प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया है
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज असम के हिंसा प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया है.

 

पीड़ित बिहारी मज़दूरों को आप तरह दिलासा दे सकते हैं?

आज ही मैंने तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ के हिंसा प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया है. मेरे साथ असम के राज्यपाल, केंद्रीय सिंचाई मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और रेलवे के कई अधिकारी थे. हम उन कैंपों में भी गए जहाँ पीड़ित परिवारों को रखा गया है. लोग वहाँ बहुत आतंकित हैं जैसा कि इस तरह की घटनाओं के बाद होता है. मैंने महसूस किया कि असम के आम लोगों इन लोगों के साथ हैं, यह असल में प्रतिबंधित संग न अल्फ़ा की कार्रवाई है जिसका वजूद समाप्त हो गया है और अपनी मौजूदगी जताने के लिए इस तरह के हमले कर रहे हैं, ीक वैसे ही जैसे बिहार में रणवीर सेना के लोग ग़रीब मज़दूरों को मारकर भाग जाते हैं. लोगों में काफ़ी आतंक है.

न सिर्फ़ आतंक है बल्कि लोग बहुत बड़े पैमाने पर रेलगाड़ियों में भरकर भाग रहे हैं?

अरे भाई, हम तो फ़ील्ड में गए थे, तिनसुकिया डिब्रूगढ़ से सब देखकर आ रहे हैं. पैनिक की ज़रूरत नहीं है जब इस तरह की घटना होती है तो स्वाभाविक है कि लोग घबरा जाते हैं. ऐसी कोई भयावह स्थिति...अ.. वहाँ लोग हैं डटे हुए हैं और लंबे समय से कहते रहे हैं कि हमें सुरक्षा दी जाए. सिर्फ़ बिहार ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों के भी लोग हैं जो कई पीढ़ियों से उनकी समृद्धि में योगदान देते रहे हैं. यह बिहार की जनता और असम की जनता की लड़ाई नहीं है, यह तो चरमपंथी तत्व हैं जो हमला कर रहे हैं. लोगों में चिंता ज़रूर है कि उनका क्या होगा, मैंने अभी प्रधानमंत्री जी से भी इस बारे में बात किया है.

आप केंद्र में मंत्री हैं, सरकार पर दबाव डाल सकते हैं कि अल्फ़ा से बातचीत की जाए, अगर बातचीत नहीं की जाएगी तो वे हिंसा पर उतारू तो हो ही सकते हैं.

मेरा तो ये विचार है कि इस तरह की स्थिति में हमें कोई बातचीत नहीं करनी चाहिए. वहाँ ऐसे तत्वों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए. कोई जान मारे, हत्या करे और कहे कि हमसे बात करो तो मैं इसके बिल्कुल पक्ष में नहीं हूँ.

अगर कश्मीर में बात हो सकती है तो असम में क्यों नहीं?

देखिए बात हो या न हो वह अलग बात है, बातचीत एक अलग विषय है जो केंद्र सरकार देखेगी. यहाँ तक मामला लोगों को बचाने का है, राष्ट्रीय सदभावना को कायम रखने का है. मैंने सुझाव दिया है कि लोग बिखरे हुए हैं और भयभीत हैं इसलिए उन्हें एक जगह जमा करके उन्हें ोस सुरक्षा दीजिए और उनका हौसला बढ़ाइए. और जो लोग घर जाना चाहते हैं उनको ीक तरीक़े से घर भिजवाया जाए.

लोक जनशक्ति पार्टी जैसी कुछ पार्टियों ने राजनीतिक आंदोलन की बात कही है, असम जाने वाली रेलों को रोकने की धमकी दी है, क्या आप भी ऐसे आंदोलन की बात सोचते हैं?

नहीं, ये बिल्कुल ग़लत है. अगर किसी ने ऐसा कहा है तो यह बहुत बैड है, दिस इज़ बैड.

 
 
< िपछला   अगला >