मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदजी एवं गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने कहा E-mail
 सांसदजी एवं गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने कहा प्रवासी भारतीयों को मिलेगी पूरी सुरक्षा

अनिवासी भारतीयों की सुरक्षा संबंधी आशंकाओं को दरकिनार करते हुए गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत विश्व के किसी भी अन्य क्षेत्र जितना सुरक्षित है।
   प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि भारत आने वाले सभी लोगों को सुरक्षा मुहैया कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अनिवासी भारतीयों को इस संबंध में कोई आशंका नहीं होनी चाहिए और हम इस मामले में दुनिया के किसी भी अन्य देश या ताकत जितने ही प्रभावशाली होंगे।
   भारत को गतिविधियों का केंद्र बताते हुए गृहमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि कृपया किसी भी आशंका को मत स्वीकारिए। हम सुरक्षा मुहैया कराने की स्थिति में होंगे।
   उन्होंने बताया कि भारत ने इलेक्ट्रानिक्स और जेनेटिक इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में निवेश के जबरदस्त अवसर पैदा किए हैं। विकास और सहयोग आसमान की ऊंचाइयों जितना हो सकता है। पाटिल ने कहा कि अनिवासी भारतीय इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर के क्षेत्र में सहायता कर सकते हैं हालांकि भारत ने साफ्टवेयर क्षेत्र में काफी तेजी से प्रगति की है।
   जेनेटिक विज्ञान के बारे में उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत की स्थिति फायदेमंद है। कौशल और प्रौद्योगिकी लाने में प्रवासी भारतीयों के योगदान का स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र सामुद्रिक ऊर्जा का है। उन्होंने इस क्षेत्र में अनिवासी भारतीयों और सरकार के बीच परस्पर सहयोग की अपील की।
   इससे पहले कृषि मंत्री शरद पवार ने प्रवासी भारतीयों को कृषि क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। पवार ने कहा कि हमें अनुसंधान तथा विस्तार संबंधी गतिविधियों के लिए सार्वजनिक निजी साझेदारी के माडल विकसित करने होंगे जहां हम अनिवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका चाहेंगे।
   उन्होंने कहा कि दूसरी हरित क्रांति लाने में अनिवासी भारतीय भारत की मदद कर सकते हैं क्योंकि कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर चार प्रतिशत करने के लिए दूसरी हरित क्रांति की आवश्यकता है।
   पवार ने कहा कि यदि सार्वजनिक निजी क्षेत्र अपनी ऊर्जा और संसाधनों को परस्पर संयुक्त कर सकें तो कृषि का चेहरा बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि विपणन ढांचा तैयार करने, खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य वर्धन, जल संरक्षण, बीज, ई कृषि और विस्तार गतिविधियों में सार्वजनिक निजी साझेदारी काफी महत्वपूर्ण होगी।
   इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनका राज्य अनिवासी भारतीयों को निवेश के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक अनिवासी भारतीय सुविधा केंद्र स्थापित करेगी जिसकी निगरानी सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय करेगा।
 soure : dainik jagran

photo : Jagran

 
< िपछला   अगला >