|
सांसद एंव कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश को नोएडा में नि ारी गाँव का दौरा |
|
|
अपहरण और हत्याकांड के प्रभावित परिवारों से शनिवार को मुलाक़ात की और राज्य की मुलायम सिंह यादव सरकार पर राजनीतिक हमले किए.सोनिया गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून और व्यवस्था नहीं बची है.ऐसे आरोप हैं कि नोएडा में एक व्यवसायी और उनके एक घरेलू नौकर ने हाल के समय में कई बच्चों और महिलाओं का अपहरण करके उनकी हत्या की है. इन दोनों लोगों को गिरफ़्तार भी किया जा चुका है.नि ारी गाँव में इस हत्याकांड के बारे में जानकारी सामने आने के बाद सोनिया गाँधी पहली ऐसी बड़ी राजनीतिक हस्ती हैं जिन्होंने वहाँ का दौरा किया है.सोनिया गाँधी ने मुलायम सिंह यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ख़ासतौर से कांग्रेस के दबाव के बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार ने नि ारी गाँव हत्याकाँड की जाँच सीबीआई से कराने का अदेश दिया नहीं तो मुलायम सिंह यादव ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थे.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोनिया गाँधी ने कहा, "क़ानून और व्यवस्था का तो नाम ही नहीं बचा है. यहाँ पर आप ज़रा आकर देखिए, क्या हालत है. रोज़ कुछ ना कुछ हो रहा है."सोनिया गाँधी ने पत्रकारों से कहा, "हमने शुरू में ही इस मामले की जाँच सीबीआई से कराने की माँग की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा करने से इनकार कर दिया... अब कांग्रेस के दबाव के बाद ऐसा किया गया है."लेकिन उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संभावना संबंध सवालों के जवाब में सोनिया गाँधी ने कुछ नहीं कहा. Sourec :- bbc hindi Photo :- Hindusatan Times |