|
लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करे समर्थक: ममता |
|
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नंदीग्राम की घटना पर विधायक दल के नेता पार्थ चटर्जी द्वारा शुक्रवार को रिपोर्ट सौपने पर कृषि भूमि रक्षा
समिति से जुड़े कार्यकर्ताओ से लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करने की अपील की है। पार्थ चटर्जी गुरुवार को ममता बनर्जी के निर्देश पर नंदीग्राम गये थे और देर शाम रिपोर्ट पार्टी को सौप कर विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की। शुक्रवार की सुबह उन्होने एन जी नर्सिग होम मे ममता बनर्जी से मुलाकात की और आगे की रणनीति पर विचार किया। पार्थ चटर्जी ने नंदीग्राम रिपोर्ट पर पत्रकारो को बताया कि ममता बनर्जी ने समर्थको से अपील की है कि भूमि मुद्दे को लेकर उग्र होने की जरूरत नही है और लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन को आगे बढ़ाये। इधर शुक्रवार को ही कृषि भूमि रक्षा समिति की ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर हुई। बै क मे कांथी के विधायक शिशिर अधिकारी को पूर्व मेदिनीपुर कृषि भूमि रक्षा समिति केअध्यक्ष बनाने का निर्णय किया गया है। उन्होने कहा कि सिंगुर व नंदीग्राम पर समिति के नेता शनिवार व रविवार को बै क कर अगली रणनीति की घोषणा करेगे। नंदीग्राम के किसानो ने पार्टी नेताओ से कहा कि हम किसी कीमत पर कृषि भूमि अधिग्रहण करने की अनुमति नही देगे। |