मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

सांसद एवं गुरुजी सोरेन दुमका सेंट्रल जेल में रहेंगे E-mail

 सांसद सोरेन निजी सचिव की हत्या के मामले में उम्रक़ैद की सज़ा काट

रहे शिबू सोरेन 31 साल पुराने चिरूडीह नरसंहार मामले में झारखंड की जामताड़ा अदालत में पेश हुए.

अदालत ने उन्हें 16 जनवरी को फिर सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने को कहा है इसलिए उन्हें अगले 11 दिनों तक झारखंड में ही रखने की व्यवस्था की जा रही है.

जब तक मामले की सुनवाई होगी तब तक शिबू सोरेन को दुमका सेंट्रल जेल में रखा जाएगा.

दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री शिबू सोरेन को उनके निजी सचिव शशिनाथ झा की हत्या के मामले में उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी. इसके बाद वो तिहाड़ जेल में सज़ा काट रहे थे.

इस बीच झारखंड में जामताड़ा की निचली अदालत ने चिरूडीह नरसंहार मामले में उन्हें शुक्रवार को पेश होने को कहा था.

इसकी तामील के लिए शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में शिबू सोरेन जामताड़ा पहुँचे जहाँ उन्हें सिंचाई विभाग के डाक बंगला में रखा गया है और इसे अस्थायी कैंप जेल बना दिया गया है.

इस बीच उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भारी संख्या में जामताड़ा पहुँच रहे हैं. इनमें राज्य के उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो भी शामिल हैं.

पार्टी अभी इस बात पर विचार कर रही है कि राज्य सरकार का समर्थन कर रही कांग्रेस के साथ किस तरह के रिश्ते रखे जाएँ.

चिरूडीह नरसंहार

चिरूडीह नरसंहार का मामला वर्ष 1975 का है जब शिबू सोरेन ने संथाल परगना में सूदख़ोरों और महाजनों के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया था.

इसी दौरान चिरूडीह गाँव में उनकी सभा में कुछ लोगों ने हमला किया जिसके जवाब में सोरेन समर्थक आदिवासियों ने कुछ घरों में आग लगा दी और इसमें दस लोग मारे गए थे.

शिबू सोरेन के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया. लगभग 30 सालों तक पुलिस की नज़र में फरार रहने के बाद उनके ख़िलाफ़ वर्ष 2004 में वारंट जारी किया गया.

वारंट के मद्देनज़र उन्होंने जामताड़ा की निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और अब इस मामले की सुनवाई

  चल रही है.

sourec :- BBC hindi

 
< िपछला   अगला >