इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा के सांसद अजय सिंह चौटाला ने दावा जताते हुए कहा कि प्रदेश के जिला मुख्यालयो पर
इनेलो द्वारा सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ नौ जनवरी से 17 जनवरी तक किए जा रहे प्रदर्शन भी रैली की तरह ऐतिहासिक होगे। यह बात आज उन्होने इनेलो कार्यालय मे पत्रकारो से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश युवा इनेलो के अध्यक्ष सुरेद्र दहिया, जिला इनेलो के प्रधान सुरेद्र सिंह बरवाला, हरियाणा वित्ता आयोग के पूर्व अध्यक्ष सूरजभान काजल, पूर्व मंत्री देशराज नंबरदार, पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तार सहित पार्टी के सैकड़ो नेता उपस्थित थे। पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि दो वर्ष पहले प्रदेश की मौजूदा सरकार ने जनता से झू बोलकर सत्ता हथिया ली थी, लेकिन सत्ता मे आने के बाद कांग्रेस ने जनता से किया गया एक भी वायदा पूरा नही किया है। उन्होने हुड्डा सरकार पर जमकर हमले बोले और कहा कि आज भी हुड्डा सरकार जनता को निरंतर गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि जहां प्रदेश मे भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, वही पर प्रदेश की जनता को पर्याप्त मात्रा मे हुड्डा सरकार द्वारा बिजली नही दी जा रही। यही नही प्रदेश का हर वर्ग हुड्डा सरकार की जनविरोधी नीतियो से दुखी है। उन्होने इसके साथ-साथ कहा कि प्रदेश मे अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। कोई दिन ऐसा दिन नही जाता, जिस दिन प्रदेश मे अपराध की घटनाएं नही घटती हो। आज प्रदेश मे आपराधिक प्रवृत्तिके लोगो द्वारा सरेआम लूटपाट, हत्याएं, डकैती, फिरौती की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होने सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि यही नही किसानो को नकली मंडूसी दी जा रही है, जिसके कारण किसानो की खड़ी गेहूं की फसले बर्बाद हो गई है। उन्होने कहा कि आज प्रदेश का कोई वर्ग ऐसा वर्ग नही जो इस सरकार से खुश हो। उन्होने पत्रकारो के पूछे गए एक सवाल के जवाब मे कहा कि देश के विभिन्न तीन राज्यो मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे विरोधी दल के लोगो की सरकारे बनेगी। उन्होने इसके साथ-साथ एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब मे स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी की सोच प्रदेश के हित को लेकर रही है। उन्होने कहा कि कभी भी इनेलो ने ऐसा कोई समझौता नही किया, जिस समझौते से प्रदेश का हित सुरक्षित नही हो। उन्होने आज फिर दावा जताते हुए कहा कि फरवरी माह मे होने वाले तीन राज्यो के विधानसभा चुनाव के बाद देश मे तीसरे मोर्चे का ग न अवश्य होगा। इस अवसर पर इनेलो के वरिष् नेता कृष्ण रा ी, तेजवीर कुंडू, हरीश गर्ग, अशोक लीलू, गुंजन चावला, मुकेश चहल, लक्ष्मीनारायण बंसल, यशपाल बुडायण, सुनील कंडेला, बिजेद्र नायडू, बिजेद्र रेढू, श्रीमती तेजेद्र कौर, भूपेद्र जुलानी, जगदीप बुआना, कुलदीप पिंडारा, प्रदेश इनेसो के सचिव आनंद ढुल, टेकराम कंडेला, राजेद्र शाहपुर, यशपाल बुडायण, कलीराम मोरखी सहित अनेक कार्यकत्तरा मौजूद थे। Soruce :- Dainik Jagaran |