सांसदजी ,ममता बैनर्जी ःप. बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने नंदीग्राम में हुई हिंसा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य से इस्तीफे की मांग की और कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
भाजपा सांसद सुषमा स्वराज ने की क्वात्रोकी मुद्दे पर चर्चा की मांग
अर्जेण्टीना में पकड़े गए बोफोर्स मामले के अभियुक्त इतालवी व्यापारी ओत्तावियो क्वात्रोकी के बारे में सूचनाएं छिपाने का सरकार पर आरोप लगाते हुए भाजपा ने इस मामले में संसद के दोनों सदनों में चर्चा कराए जाने की आज मांग की।
कांग्रेस सांसद आजमी ने सपा के लिए गुलाटी खाई, सपा के लिये करेंगे चुनाव प्रचार
कांग्रेस सांसद ओबेदुल्ला खान आजमी ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में वह समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे ताकि सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त दी जा सके।